Posted on 03/06/2019

सोमवती अमावस्या और शनि जयंती: सोमवार को आने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते है। हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या स्नान, दान के लिए शुभ और विशेष धार्मिक महत्व रखती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ महीने की अमावस्या सोमवार को ही पड़ रही है। इस बार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सोमवती अमावस्या और शनि जयंती का विशेष संयोग 3 जून 2019 को बन रहा है।
ऐसा संयोग 149 वर्ष बाद बनने जा रहा है। इससे पहले यह संयोग 30 मई 1870 को बना था। शनि जयंती के दिन सर्वार्थसिद्धि योग भी है। इस दिन पूजा पाठ, दान करने से विशेष प्रकार का पुण्य फल मिलेगा। इसके साथ 3 जून 2019 को ही वट सावित्री का व्रत भी रखा जाएगा।
एक दिन में तीन शुभ आयोजन होने के चलते इस दिन का महत्व कई गुणा बढ़ जाता है। इस दिन पूर्वजों के लिए तर्पण किया जाता है और पीपल, तुलसी और वट वृक्ष की 108 परिक्रमा करते हुए भगवान विष्णु, भगवान शिव तथा पीपल वृक्ष की पूजा करनी चाहिए।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.